पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीडीएस विक्रेता की डीएम से शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर कालाबाजारी करने, समय पर अनाज नहीं देने व मूल्य से अधिक राशि वसूलने का आराेप लगाते हुए पलासी प्रखंड अंतर्गत भीखा पंचायत के बानसर गांव निवासी मो. शकील खान ने डीएम से शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है पीडीएस विक्रेता तीर्थानंद साह पीडीएस का अनाज कभी भी समय पर नहीं देता है और राशि भी सरकारी मूल्य से अधिक वसूलता है। इसका विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी लाभुकों को देता है। आवेदन में कहा गया है कि इसकी लिखित शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की गई है। लेकिन उनके स्तर पर अब तक काेई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...