- Hindi News
- National
- Araria News Pending Cases Should Be Resolved In A Week Otherwise Action Will Be Taken
एक हफ्ते में लंबित मामले निपटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
आईजी विनोद कुमार शनिवार को नगर थाना अररिया पहुंचकर अनुमंडल के लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक में अनुमंडल के सभी एसएचओ व ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के सूची के साथ आए थे।
आईजी हर एक थाना में हत्या, डकैती, रेप जैसे संगीन मामलों की समीक्षा की। इसके बाद सभी एसएचओ व ओपी प्रभारी को एक सप्ताह के अंदर संगीन मामलों के लंबित कांडों का निपटारा करने की सख्त हिदायत दी। तल्ख तेवर में आईजी ने सभी एसएचओ काे हिदायत दिया है कि निर्धारित समय के अंदर यदि लंबित कांडों का निष्पादन नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस दौरान आईजी ने अन्य मामलों के अनुसंधान की स्थिति, विधि-व्यवस्था और केस डायरी से संबंधित जानकारी ली। वहीं महिला थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट के मामलों को जल्द अनुसंधान करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पूर्णिया के एएसपी बमबम कुमार, सदर एसडीपीओ केडी सिंह सहित सर्किल इंस्पेक्टर भी उपस्थित थे। बताया कि पूर्व की समीक्षा में आईजी ने लंबित कांडों के निष्पादन के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय के अंदर कई अनुसंधान कर्ता ने लंबित कांडों का निष्पादन नही कर पाए। जिसके कारण उनके तेवर तल्ख थे।
नगर थाना अररिया में शनिवार को थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते आईजी विनोद कुमार।