पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंडों में भी लोगों ने धूमधाम से मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली से एक दिन पहले सोमवार को होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होली का उपवास रखा और स्थानीय गोयल स्कूल के पीछे बच्चों संग होली का पूजन कर होलिका दहन में शामिल हुई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बनी होलिका दहन में खासी भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर में हॉटखोला समीप पर होलिका सजाई गई। यहां होलिका पूजन के लिए सुबह से महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने उपवास रखकर पहले घरों में पूजन किया। फिर होलिका के स्थान पर जाकर परंपरा के अनुसार पूजा पाठ किया गया। महिलाओं ने बच्चों संग होली की सूत के धागे से परिक्रमा कर पूजन किया। प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। शाम को शुभ मुहूर्त पर विधिवत पूजन के बाद होलिका दहन किया गया।

विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर दी बधाई

भास्कर न्यूज़ | जोकीहाट

प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। हर धर्म के लोग पूरे उत्साह से होली का त्यौहार मनाया। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन किया गया। जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम ने होली के मौके पर विभिन्न गांव जाकर लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई जीत की प्रतीक है।

आपसी भाईचारे का पैगाम देती है। होली हम सभी को प्रेम की सीख देती है। जोकीहाट बाजार में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया।

भाईचारे के साथ मनायी गई होली

भास्कर न्यूज़ | अररिया आरएस

क्षेत्र में होली का त्योहार सौहार्द्र व भाईचारे के साथ मनाया गया। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर पर्व की शुभकामनाएं दी।

वही जोगीरा के पर लोग हुड़दंग करते भी नजर आए। इस दौरान अनेक स्थानों पर कीचड़, गोबर, रंग और गुब्बारों का भी जमकर प्रयोग हुआ। मौके पर लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा भी विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किया गया था। जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज | सिकटी

प्रखंड क्षेत्र के सभी भागों में होली पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को सुबह से हीं लोग होली के गीत पर थिरकते देखे गए और एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी और पकवान भी खाए। होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। विधि-व्यवस्था के लिए सिकटी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व बरदाहा थानाध्यक्ष सुदामा सिंह चौक-चौराहों पर सक्रिय दिखे।

होली के हुड़दंग में एक दर्जन से अधिक घायल

अररिया | होली के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर आपसी झड़प हुई। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकांश युवा वर्ग के शामिल हैं। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल पलासी थाना क्षेत्र के बुधीकासी बाड़ी के बीबी हमीदा खातून व असगरी को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हमीदा को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।

ग्रामीण इलाकों में भी मनाया गया रंगोत्सव


भास्कर न्यूज | रेणुग्राम

सोमवार को होलिका दहन के साथ मंगलवार की सुबह से रंग एव गुलाल की फुहारें चलती रही। वही शहरी सहित ग्रामीण इलाकों मे होली के महोत्सव पर बच्चे-बुढे और जवान जमकर रंग-अबीर खेलते नजर आए। मिथिला परंपरा के अनुसार गांव में लोगों एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाया और बड़ों के पैर पर गुलाल रख आशिर्वाद लिया।

रानीगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

भास्कर न्यूज | रानीगंज

रानीगंज में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ लोगों ने एक-दूसरे रंग व अबीर लगाया। घर की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर घर मे स्थापित अपने अपने कुल देवताओं को पुआ पकवान सहित रंग अबीर चढ़ाकर घर मे शांति समृद्धि को लेकर मथा टेके।वही बूढ़े से लेकर बच्चों ने भी घर-घर जाकर अपने से बड़े लोगों को चरण पर अबीर चढ़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही स्थानीय विधायक अचमित ऋषिदेव ने क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

होलिका में चना, जाै व गेंहू सेंक कर किया प्रसाद ग्रहण

जोकीहाट: होली के दौरान लोगों से मिलकर बधाई देते विधायक।

होलिका दहन में पूजा अर्चना करती मारवाड़ी समाज की महिलाएं।

आरएस: होली के मश्ती में बच्चों का टोली।

सिकटी: होली के गीत पर थिरकते युवा।
खबरें और भी हैं...