- Hindi News
- National
- Araria News People Of Both Communities Who Attended The Holi Meet Of Sadbhavana Manch Said Give The Message Of Brotherhood In The Country
सद््भावना मंच के होली मिलन समारोह में जुटे दोनों समुदाय के लोग, कहा- देश में दें भाईचारे का संदेश
युवा सद्भावना मंच के बैनर तले शहर के कारगिल पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम लाल यादव ने की। जबकि मंच संचालन युवा सद्भावना मंच के अमित अमन ने किया। सबसे पहले सद्भावना मंच के सचिव माे. मोहसिन ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सद्भावना मंच पिछले 5 वर्षों से शहर में होली मिलन समारोह और ईद मिलन समारोह आयोजित कर समाज में आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश देता है। यही नहीं दुर्गा पूजा के वक्त भी सभी दुर्गा पूजा समिति सदस्यों से मिलकर आपसी भाईचारे की और सद्भावना कायम रखने का संकल्प लिया जाता है।
समारोह में अतिथि के रूप में हाजी नैयरूज्ज्मा, शैलेंद्र शरण, रामशरण मंडल, रजी अहमद, कृत्यानंद ठाकुर, डॉ एसआर झा, देवेंद्र मिश्र, एलपी नायक, संजय झा, नगर पार्षद सुमित कुमार सुमन मौजूद थे। इसके अलावा परवेज आलम, रहबान अली राकेश, ठाकुर शंकर कुमार, अजय सिंह, डॉ शमीम कमर, अफ्फान कामिल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरे देश में रिया की तरह आपसी भाईचारे की और सद्भाव कायम रखने का संदेश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत अररिया से ही हो। इस मौके पर तमाम लोगों ने फूलों की होली भी खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। जबकि होली का मुख्य पकवान पुआ का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। धन्यवाद ज्ञापन युवा सद्भावना मंच के जाहिद अनवर ने किया। इस अवसर पर इक्वान कामिल, रजी अहमद, तौसिफ अनवर, सैय्यद मुज्जम्मिल जमाल, डॉ रिजवान, जदयू से सीताराम मंडल, सरफराज आलम, रवीश यादव, रेशमलाल पासवान, जकी अख्तर अंसारी, मुनीष ओमप्रकाश सिंह, तंजील अहमद, आमिर रेजा, महबूब आलम, शम्स आजम, तारिक, जिब्रान अंसारी, सोनू, साकिब अनवर, जलीस, काशिफ अनवर आदि मौजूद थे।
एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डाल कर मनाई होली
पटेगना | उल्लास व रंगों का त्योहार होली पर्व मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हाे गया। हालांकि क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार व सोमवार को हीं पर्व सम्पन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने सारे शिकवा भूलाकर एक दूसरे को खूब अबीर व गुलाल लगाकर खुशी का जश्न मनाया व हाेली की बधाईयां दी। साथ हीं गंगा यमुनी तहजीब कायम रखने के लिए जहां मुस्लिम परिवारों ने इस पर्व में शामिल होकर होली का जश्न मनाया। वहीं हिन्दू परिवारों ने होली मनाने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों को पकवान खिलाकर स्वागत किया। खासकर अररिया ग्रामीण क्षेत्र के पटेगना, तेगछिया, ताराबाड़ी, खमगड़ा, जमुआ, शरणपुर, बैरगाछी, मदनपुर, तरौना भोजपुर, सहासमल, बटुरबाड़ी आदि गांवों में शांति व भाईचारगी के माहौल में रंगों का त्योहार होली मनाया गया। शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व सम्पन्न कराने के लिए ताराबाड़ी थानेदार राम अयोध्या राम, बैरगाछी ओपीध्यक्ष हरेंद्र कुमार व मदनपुर ओपीध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद दलबल के साथ जगह जगह गश्त करते देखे गए।
होली में मटन चिकन की बिक्री पर कोरोना का असर
फारबिसगंज | मंगलवार को होली और कोरोना के भय ने मटन और चिकन के कारोबार पर ग्रहण लगा रहा। इससे कटहल और मशरूम के साथ ही पनीर का बाजार गर्म रहा। क्षेत्र में वैसे तो कोरोना के चलते मटन और चिकन से काफी लोग परहेज करने में लगे हैं। लेकिन जो इसको अफवाह मान रहे हैं वे भी मंगलवार के चलते इस बार होली के दावत से मटन चिकन को बाहर करके कटहल, मशरूम और पनीर को अपने मेन्यू में शामिल किया। हालांकि नानवेज के कारोबारी मटन-चिकन का बाजार ठंडा होने के बावजूद होली पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद अंतिम समय तक लगाए हुए थे। उधर, सब्जी कारोबारी भी कोरोना का भय और मंगलवार के चलते कटहल आदि की बिक्री बेहतर होने की उम्मीद से काफी मात्रा में सब्जी की आवक किए हुए थे।
अतिक्रमण हटाने के बाद बेरंग रही परवाहा की होली
फारबिसगंज | अतिक्रमण हटाने के बाद परवाहा हाट के दुकानदार अभी तक व्यवस्थित नहीं हो पाए हैं। जिससे इनके व्यापार के साथ खरीददारों को भी दिक्कतें हो रही है। किसी भी पर्व त्यौहार में हाट की रौनक देखते बनती थी। मगर इस बार की होली में न दुकानें सजी न हीं ग्राहक दिखे। रंग गुलाल के दुकानदार गुड्डू मंडल, शंभू केसरी, शंकर मंडल, मनोज साह आदि ने बताया कि कुछ पूंजी लगाकर सामान मंगवाया। लेकिन लोगों में चर्चा रही कि परवाहा हाट टूट गया, इसीलिए लोग आए ही नहीं। वही श्रीराम सेना के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय शाण्डिल्य उर्फ गुड्डू मिश्रा ने कहा कि परवाहा हाट के दुकानदार की समस्या जल्द नहीं सुलझाई गई तो श्रीराम सेना सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
श्रीराम सेना ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
फारबिसगंज | पोस्ट ऑफिस चौक पर सुचित्रा कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में श्रीराम सेना ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को भगवा अबीर लगा कर पर्व की शुभकामनाएं दी। आयोजन में अभाविप, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। आयोजन की अध्यक्षता प्रदीप देव ने की। मौके पर उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, सचिव सोनू भगत, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय उर्फ गुड्डू मिश्रा, जिप सदस्य दिलीप पटेल, छात्र नेता करण सिंह भूमिहार, आशुतोष परासर, मुन्ना गामी, गौरव राठौड़, राजा दास, रंजन सरदार, छोटू झा, मिट्ठू सोनी, प्रमोद रॉय, मिट्ठू झा, दीप दीपू, अंकित कुमार, सर्वेश केसरी आदि मौजूद थे।
मारवाड़ी महिला संगठन ने मनाई कान्हा की होली
अररिया। होली के मौके पर मारवाड़ी समाज संगठन की तरफ से कान्हा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गणेश अग्रवाल के आवास पर आयोजित समारोह में कीर्तन और सवामणी के साथ पुष्प की होली खेली गई। साथ ही माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया। मारवाड़ी महिला संगठन के बैनर तले आयोजित इस समारोह में कई महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस समारोह में रेखा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सुशीला देवी, सुमन जालान, सारिका बाहेती, सुनीता जालान, प्रीति अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता चौधरी आदि मौजूद थीं।
होली एक नजर में
फारबिसगंज में होलिका दहन के दौरान मौजूद लोग।
फारबिसगंज में होली पर एक-दूसरे को रंग लगातीं महिलाएं।
जोगबनी में होली मिलन समारोह में मौजूद लोग।
फारबिसगंज में होली के दौरान एक-दूसरे का कुर्ता फाड़ते युवा।
अररिया में आयोजित हाेली मिलन समाराेह काे संबाेधित करते मंचासीन अतिथि।