नियोजित शिक्षकों की हड़ताल तो नियमित कर रहे कॉपी जांच
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते धरना पर बैठे शिक्षक।
अररिया | प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। 25 फरवरी से शुरू हुए माध्यमिक शिक्षकों के हड़ताल के बाद से ही पहले इंटरमीडिएट और अब मैट्रिक कॉपी जांच में प्रशासन को परेशानी हो रही है। संघ से जुड़े शिक्षक कॉपी मूल्यांकन कार्य नहीं करने का फैसला ले चुके हैं। हालांकि कुछ नियमित शिक्षकों ने इंटरमीडिएट की कॉपी जांच की और अब कुछ मैट्रिक के मूल्यांकन में भी कर चुके हैं। वही शिक्षा विभाग उन शिक्षकों के नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया है, जिन्होंने योगदान किया है।
माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से ही अररिया के उवि मैदान में रोजाना धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में चल रहे धरने में जिला सचिव असरारुल हसन, राज्य कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार निराला, प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव, प्रवीण कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव आदि ने कहा कि जिस तरह हम शिक्षकों ने होली नहीं मनाई, उसी तरह वर्तमान सरकार को दीवाली नहीं मनाने देंगे। जिस तरह शिक्षकों का दोहन व दमनात्मक कार्य चलाया जा रहा है, उसकी एक मत से निंदा की गई। मौके पर प्रकाश झा, युगेश झा, मोजहिदुल इस्लाम, विजय कुमार वर्मा, चंदन होसदर, मसून रेज, चंदेश्वरी राम, शम्श परवेज, अनिल रजक, धीरज कुमार, निर्मल चौधरी, रति चंद्र यादव, एजाज सिद्दीकी, मंजर आलम, कुमार आशुतोष, बंधुनाथ झा, प्रेमजीत, मिथिलेश झा, अशरफ हयात, कौशल कुमार, जुबेर अंसारी, बिंदेश्वरी यादव, प्रवीण पासवान, इंतेजार आलम, मंजर आलम, राफेउल होदा, साफेउल होदा आदि मौजूद थे।