- Hindi News
- National
- Forbesganj News Pledged To Play Dry Holi By Not Using Water In The Ceremony
समारोह मेंं पानी का उपयोग नहीं कर सूखी होली खेलनेे का लिया संकल्प
स्थानीय शिशु भारती स्कूल में सोमवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का अायाेजन किया। इसमें बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों के प्राचार्य व प्राचार्या ने भाग लिया। इस दौरान सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल व अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस क्रम में होली के गीताें पर महिलाओं ने नृत्य किया अाैर गुलाल से तिलक लगाकर होली पर पानी का उपयोग न कर सूखी होली खेलने की संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से मॉडर्न एकेडमी, न्यू एबनेजर मिशन स्कूल, कोशी पब्लिक, शालू किड, अस सब्बिल, ज्ञान निकेतन स्कूल, शिशु विद्या विहार, न्यू सेंट पाल, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, शशि एकेडमी, मां सरस्वती विद्या सदन, सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, ब्रिलिएंट बोर्डिंग स्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल, अनंत परमाउंट स्कूल, शिशु विकास मंदिर, शिशु भारती, जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल अादि स्कूलों के प्रधान ने भाग लिया।