- Hindi News
- National
- Araria News Private School Association Took Dm39s Instruction To Schools
निजी विद्यालय संघ ने डीएम के निर्देश को स्कूलों तक पहुंचाया
निजी विद्यालय संघ ने कोरोना वायरस को लेकर संघ से जुड़े सभी विद्यालयों में सरकार के निर्देश को पहुंचाने को लेकर पत्र जारी किया है। शनिवार को संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने पीएलए स्कूल में बैठक कर 31 मार्च तक स्कूल को बंद करने निर्देश दिया। संघ के सचिव गोपाल प्रसाद दास ने बताया कि सरकार के निर्देश पर डीएम का पत्र मिला है। जिसमें सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश मिला है। इसी के आलोक में निजी विद्यालय संघ की यह बैठक आहूत की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक इसे पहुंचाया जा सके। पीएलए पब्लिक स्कूल के निदेशक ने बताया कि स्कूल द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए छात्रों के माध्यम से हैंडबिल अभिभावकों तक पहुंचाया गया है। बैठक में अनिल भगत, प्रवीण सिंह, नरेश सिंह, शाहबाज खान आदि मौजूद थे।