पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Recommendation Of Appointment Of 4 Candidates In District Compassion Committee Meeting

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 4 अभ्यर्थियों के नियुक्ति की अनुशंसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक कार्यालय वेश्म में हुई। बैठक में चौकीदार, दफादार के स्वैच्छिक सेवानिवृति के आधार पर कुल आठ आवेदन प्राप्त थे। जिसकी गहन समीक्षा की गई। स्वैच्छिक सेवा निवृत के नियम व शर्तों की गहन जांच की गई। समीक्षा के दौरान उम्मीदवारों से साक्षात्कार भी लिया गया। जिसमें डोली कुमारी पिता शिवनंदन पासवान, संजय पासवान पिता बुद्धु पासवान, कन्हैया कुमार यादव और प्रमोद पासवान का समिति द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज के जांचोपरांत नियुक्ति की अनुशंसा की गई। शेष आवेदकों के अनुशंसा के लिए अनुकंपा समिति की बैठक बाद में की जाएगी। बैठक में डीआरडीए निदेशक अनिल झा, फारबिसगंज एसडीपीओ मनोज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शंभू कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा विपिन यादव, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी मौजूद थे।

कागजातों की जांच करते डीएम व अन्य वरीय पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...