- Hindi News
- National
- Siktti News Sanitizer And Mask Missing From The Market Where They Are Getting Arbitrary Price
बाजार से गायब हुआ सेनिटाइजर व मास्क जहां मिल रहा वो वसूल रहे मनमानी कीमत
एक माह पहले होलसेल में एन-95 मास्क 100 से 120 रुपए में मिलता था, अब 250 रुपए में बेचा जा रहा
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण शनिवार को सिकटी थाना परिसर में इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में चौकीदार और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में बीडीओ शिवेश सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो तो तुरंत इसकी सूचना सिकटी पीएचसी व थाना को दी जाए। बीडीओ ने कहा कि सिकटी में एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को सर्दी या सूखी खांसी या फिर सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत इसकी सूचना सिकटी पीएचसी को दे या फिर हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दे। वैसे व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अररिया भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि कोरोना वायरस से सतर्कता से हम बच सकते है। साबुन या हैंडवास से बार-बार अपने हाथ को धोएं व जरूरी काम से ही कहीं बाहर जाए तो हाथ मिलाने से बचें। इसके अलावा यदि कोई भी व्यक्ति को कोरोना वायरस की शिकायत है तो तुरंत इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दे। बैठक में सिकटी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई मदन कुमार, दीनानाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
विक्रेताओं के साथ नप प्रशासन भी लापरवाह
एक तरफ कोरोना वायरस की वजह से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोज नए-नए एडवाइजरी जारी हो रहे हैं। लेकिन जिले में बेतरतीब तरीके से खुलेआम चिकन और मटन बिक रहे हैं। खासकर, मटन शॉप पर इसका कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन इस मामले में बेपरवाह है। बता दें कि शहर में अधिकांश मटन शॉप बिना लाइसेंसी हैं। इसके बाद भी नप प्रशासन कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है। ताज्जुब की बात है कि पिछले दिनों एक बैठक में पशुपालन पदाधिकारी और नप के कार्यपालक पदाधिकारी के बीच इस मामले को लेकर बहस भी हुई थी। बावजूद नप प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मटन शॉप को बंद करने की कार्रवाई शुरू नहीं की है। हालांकि इस मामले में डीएम ने कहा कि वह जल्द इस मामले का निर्णय लेंगे।
अधिक दाम पर मास्क बेचने वाले दुकानदारों पर की जाएगी कार्रवाई
अधिक दाम पर मास्क बेचने की जानकारी नहीं है। अगर, कोई दुकानदार मास्क को अधिक दाम पर बेच रहा है या फिर कालाबाजारी कर रहा है तो उसके विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों के लिए मास्क भी मंगाए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस के एडवाइजरी के अनुसार अगर खुले में मटन शॉप चल रहा है। इसे भी बंद कराने की दिशा में कार्रवाई होगी।
-प्रशांत कुमार सीएच, डीएम
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पीएचसी में व्यवस्था नहीं, दहशत में सिकटीवासी
सिकटी | कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। जबकि सिकटी के लोगों में कोरोना वायरस के कारण भय का माहौल है। गांव की गलियां हो या फिर चौक-चौराहे चारों तरफ कोरोना वायरस की चर्चा हो रही है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सिकटी पीएचसी में कोई व्यवस्था नहीं है। अगर, सिकटी में कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसके लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। जानकारों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को एक महामारी घोषित कर दिया है। बावजूद इसके सिकटी में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई भी कारगर व्यवस्था नहीं की गई है। सिकटी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. जमील अहमद ने बताया कि भरत-नेपाल सीमा पर दो जगहों पर कोरोना वायरस की जांच के लिए बौंका, मजरख व सिकटी में जांच टीम का गठन किया गया है।
कोरोना को लेकर सिकटी में हेल्पलाइन नंबर जारी
अमित कुमार अमन | अररिया
देश में कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण से अररियावासी दहशत में आ गए हैं। हर व्यक्ति इस महामारी से बचने के लिए मास्क खरीदने दवा दुकानों पर पहुंच रहा है।
दुकानदार भी डिमांड का फायदा उठा रहे हैं। ग्राहकों को मास्क तीन से चार गुना अधिक कीमत पर बमुश्किल मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्टॉक नहीं है कहकर होल सेलर दवा विक्रेता उठा रहे हैं। इतना ही नहीं दवा विक्रेता मास्क के पैकेट पर लगे कंपनी के नाम, एमआरपी, बैच नंबर व एक्सपायरी के लगे लेबल को हटाकर मनचाही कीमत पर बेच रहे हैं। भले ही मास्क एक्सपायर हो चुका हो। मास्क के साथ-साथ सेनिटाइजर की भी तेजी सेे मांग बढ़ी है। काली मंदिर चौक के दवा दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले तक सेनिटाइजर की डिमांड नहीं के बराबर थी। लेकिन अब इसकी डिमांड 100 गुना बढ़ गई है। बाजार में मिलने वाले एन-95 मास्क (एंटी पॉल्यूशन फेसमास्क) के किसी पैकेट मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है। शहर के एक मेडिकल स्टोर पर मास्क खरीदने के दौरान जब दुकानदार से इसके बारे में पूछा तो उसका जवाब था...शहर के किसी भी मेडिकल स्टोर पर चले जाओ ऐसे ही मिलेगा। दबाव बनाने पर उसने कहा- साहब होलसेलर ही हमें ऐसी स्थिति में दे रहे हैं। गौरतलब है कि बाजार में एन-95 मास्क एक माह पहले होलसेल में 100 से 120 रुपए में मिलता था, अब 250 रुपए में मिल रहा है। मेडिकल वाले इसे 330 से 350 तक बेच रहे है। यही मास्क एन-95 ऑनलाइन 90 रुपए में मिल रहा है। ब्लैक मास्क पहले 15 रुपए था, अब 45 रुपए हो गया।
दवा की दुकान।
चौकीदारों के साथ बैठक करते पुलिस पदाधिकारी।