पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 को एससी-एसटी कर्मचारी संघ की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया | अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की एक बैठक 15 मार्च रविवार को डीआरडीए सभा भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संघ के जिला सचिव अखिलेश्वर कुमार पासवान दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा होगी। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बैठक का मुख्य विषय आये दिन अनुसूचित जाति के सदस्यों एवं अन्य कमजोर वर्गों के साथ हो रहे सामाजिक शोषण को रोकना है। इसके अलावा जिला शाखा द्वारा कर्मचारियों को प्रोन्नति में आरक्षण नहीं दिए जाने संबंधी आदेश के खिलाफ आंदोलन पर विचार किया जाएगा। बैठक में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक संघ के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार की अध्यक्षता में होगी।
खबरें और भी हैं...