पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस को ले सेविका ने निकाली जागरूकता रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेहटी उत्तर पंचायत के वार्ड 13 में आंगनबाड़ी केंद्र 196 की सेविका शबनम सबा ने रविवार को कोरोना वायरस से बचने को लेकर रैली निकाली। रैली द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाव के मद्देनजर जानकारियां दी। सेविका ने लोगों को बताया कि खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद अच्छी तरह से हाथों की सफाई करें। अपने रहने वाले जगह को साफ-सुथरा रखें। मास्क का प्रयोग करें। रैली में सेविका के अलावे मुखिया प्रतिनिधि मो.नसीर उद्दीन, मो.इस्तियाक आलम, मो. अवेश, मो. मुस्लिम, बीबी हजातून, बीबी रहमती व आशा बीबी रौशन आरा उपस्थित थे।

रैली में जागरूक करती सेविका व उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...