पलासी में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू
प्रखंड के पलासी स्थित शिव मंदिर जीर्णोद्धार गुरुवार को मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू किया गया है। मंदिर निर्माण कार्य ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। शिव मंदिर को भव्य बनाने के ग्रामीणों ने सहयोग की अपील की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राघव लाल दास ने बताया कि मंदिर बन कर जल्द ही तैयार हो जाएगा। मंदिर परिसर के विस्तार को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। जिसमें ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की जमीन को लेकर अपनी सहमति दी है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव अनंत प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष विमल राय, भाजपा नेता उमानंद राय, आरएसएस के मार्ग प्रमुख अजय कुमार राय, धनंजय लाल दास, ब्रह्मदेव यादव, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पूजा-अर्चना करते लोग।