कोरोना वायरस की दहशत से दुकानदारों ने भी लगाया मास्क
कोरोना वायरस के कारण मास्क की बड़ी मांग ने लोगों में हड़कंप मचा रखा है। मास्क लोगों को मिल नहीं रहे। उधर सरकारी व निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मास्क लगाकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। वहीं चाय-पान, परचून दुकान समेत मेडिकल स्टोर संचालक भी मुंह पर मास्क लगाए बैठे हैं। वहीं मरीज या उनके तीमारदार भीड़ में ओपीडी की लाइन में लगे पर्ची कटवा रहे हैं या फिर दवाई खरीद रहे हैं।
डॉक्टरों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। डॉक्टर खुद मरीजों को भी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद मास्क पहनने वाले लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। एकदम से मासक की बढ़ी मांग के बाद शहर में मास्क नहीं मिल रहे। यदि मिल भी रहे हैं तो सर्जिकल 16 गुने तो अन्य मास्क तिगुने व चार गुणा रेट पर। कालाबाजारी भी काफी बढ़ी है। मरीज अस्पताल में लाइनों में लगकर दवाई खरीद रहे हैं, लेकिन उनके मुंह पर मास्क न पहने होने के कारण समस्या बढ़ सकती है। सफाई सेवक भी मुंह पर मास्क पहन कर रहे काम अस्पताल में अकसर देखा जाता था कि सफाई सेवक सफाई करते समय मुंह पर मास्क नहीं पहनते थे।
मास्क पहनकर सावधानी बरते दुकानदार।