पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Soldier Recruitment Examination Held At 14 Centers In District Headquarters 1962 Examinations

जिला मुख्यालय में 14 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 1962 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{11648 परीक्षार्थियों को होना था लिखित परीक्षा में उपस्थित

{दोनों पालियों में कदाचारमुक्त हुई परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद के स्तर से ली जाने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हुई। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 14 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में ली गई। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 11648 परीक्षार्थियों में से 9686 उपस्थित रहे और 1962 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को लेकर लगातार अधिकारियों का दल परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए कई स्तर के फ्रिस्किंग से गुजारना पड़ा। डीईओ अशोक मिश्रा के अलावा उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता शंभू कुमार, संजय कुमार और जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशोर कुमार, जोनल दंडाधिकारी के रूप में डीटीओ सबल कुमार, डीएओ मनोज कुमार, डीआरडीए निदेशक अनिल झा, अररिया के अपर एसडीओ राजू कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी विपिन यादव, डीएमडब्ल्यूओ सुबोध कुमार और अररिया डीसीएलआर सलीम अख्तर केंद्रों का निरीक्षण करते दिखे।

बालिका उवि अररिया केंद्र पर परीक्षार्थी की फ्रिस्किंग करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...