पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Sports Competition Started With The Renu Festival Two Cricket Matches Played On The First Day

आयोजन रेणु महोत्सव काे लेकर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन खेले गए दो क्रिकेट मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन के साैजन्य से अागामी 20, 21 अाैर 22 मार्च को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रेणु महोत्सव 2020 के उपलक्ष्य में गुरूवार से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में पहले दिन दो क्रिकेट मैच खेले गए।

पहला मैच काली मंदिर क्रिकेट क्लब अररिया और फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। एफसीए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें आदित्य राज ने 44, अभिषेक राज 32 और प्रेम ने 18 रन का योगदान दिया। जवाबी पारी में केएमसीसी की टीम 125 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसमें राजकुमार ने 31, ऋषि कुमार ने 29 और अभिषेक मिश्रा ने 13 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में शिवपुरी क्रिकेट क्लब अररिया और आजाद क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। आजाद नगर क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 85 रन बनाए। जबाव में शिवपुरी क्रिकेट की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य पूरा करते हुए इस मैच को नौ विकेट से जीत लिया। शिवपुरी की तरफ से अरविंद कुमार ने नाबाद 48 रन बनाए। मैच में अम्पायर की भूमिका अनामी शंकर और तनवीर आलम ने निभाई। इससे पहले मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शंभू कुमार और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एमएएम मुजीब ने किया। अतिथियों ने इस मौके पर बताया कि रेणु महोत्सव के अवसर पर क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रिकेट के प्रशिक्षक गोपेश सिन्हा, पूर्व नगर पार्षद कमालेहक मौजूद थे। जबकि मैच को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक नौशाद आलम, मिथुन कुमार, आफताब आलम भुट्‌टू, कैप रजा, रूहूल अमीन, पप्पू साह, सबा अकबर आदि सक्रिय रहे।

खबरें और भी हैं...