- Hindi News
- National
- Araria News Star Global Public School Celebrated Its 12th Foundation Day With Great Pomp
स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना 12वां स्थापना दिवस
अररिया आरएस के बैजनाथपुर स्थित स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल का 12वां स्थापना दिवस समारोह स्कूल में मनाया गया। मुख्य अतिथि डीईओ अशोक मिश्र और विशिष्ट अतिथि अररिया नप के मुख्य पार्षद रितेश राय थे। स्कूल के निदेशक अमरेंद्र कुमार व प्राचार्य राहुल रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने टन टना टन टन तारा, मेरे पापा, लूंगी डांस, जय हो जैसे कई गीत और रिकार्डिंग पर डांस पेश किया। स्कूल के शिक्षक नवीन कुमार के संपादन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। डीईओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों का भविष्य बनेगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बेहतर से बेहतर शिक्षा देने की अपील की। जबकि मुख्य पार्षद ने बच्चों को अपनी प्रतिभा पेश करने की अपील की। मंच संचालन का दायित्व हारून रशीद गाफिल ने किया।
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं स्कूल की बच्चियां।