- Hindi News
- National
- Forbesganj News State Government Order Ineffective Anganwadi Centers Remain Open Even After The Holiday
राज्य सरकार का आदेश बेअसर, छुट्टी के बाद भी खुले रहे आंगनबाड़ी केंद्र
काेरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने एहतियातन सूबे के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित करने के आदेश जारी किया है। लेकिन सरकार का यह आदेश शुक्रवार को फारबिसगंज में बेअसर साबित हुआ।
छुट्टी के आदेश के बावजूद कई केंद्र खुले और उनमें कक्षाएं चलीं। जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों को केंद्र जाना पड़ा। भास्कर संवाददाता ने जब कई केंद्रों की पड़ताल की तो देर से सूचना की बात कह कर सेविकाओं ने केंद्र बंद कर आनन-फानन में छुट्टी दे दी। वही इस बाबत सीडीपीओ संगीता कुमारी ने कहा कि अगर किसी भी केंद्र पर अवकाश संबंधी आदेश का अनुपालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 12 मार्च को ही सभी जिले को पत्र जारी कर सरकार ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित कर दिया है। इन केंद्रों पर 13 मार्च से अगले आदेश तक सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। बच्चों का शैक्षणिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा। लेकिन पके हुए गर्म भोजन का वितरण नियमानुसार होगा। आईसीडीएस के निदेशक ने यह जानकारी गुरुवार को दी।
आंगनबाड़ी केंद्र में खेलकूद करते बच्चे।