- Hindi News
- National
- Araria News Student Union Election On 14 College Administration Issued Notification
14 को छात्र संघ का चुनाव, कॉलेज प्रशासन की अधिसूचना जारी
अररिया | पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तिथि 14 मार्च को निर्धारित की गई है। चुनाव के लिए अररिया कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो डॉ रउफ ने अधिसूचना जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि छात्र संघ चुनाव के लिए तैयारी जारी है। छात्र मतदाता को मतदान करने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के बैलेट पेपर पर उनके नाम के आगे क्रॉस का चिह्न लगाना अनिवार्य होगा। बांकी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तीन पद निर्धारित हैं। जिसके लिए उम्मीदवार के नाम के आगे नंबर बैठाना होगा। ऐसा नहीं करने पर बैलेट पेपर को अवैध माना जाएगा। इधर, छात्र मतदाता को अपने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए घर घर जाकर मतदाताओं को मना रहे हैं। अभाविप के उम्मीदवार के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मतदाताओं को मनाने में लगे हैं। दूसरी ओर महागठबंधन के भी कई दिग्गज नेता मतदाता के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। एनडीए व महागठबंधन के नेता सोशल मीडिया पर भी बीते एक सप्ताह से अपने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।