- Hindi News
- National
- Forbesganj News Students Jdu And Ljp Gave Moral Support To Abvp Said Victory Will Be Historic
अभाविप को छात्र जदयू और लोजपा ने दिया नैतिक समर्थन, कहा- ऐतिहासिक होगी जीत
पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित कॉलेज छात्र संघ चुनाव में अभाविप के अधिकृत प्रत्याशियों को छात्र जदयू व छात्र लोजपा का नैतिक समर्थन मिल गया है। इस आलोक में शुक्रवार को जदयू एवं लोजपा नेताओँ ने स्थानीय एशियन गेस्ट हाउस में एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर विद्यार्थी परिषद को समर्थन करने की घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान जदयू नेता रमेश सिंह, जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा व लोजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार ने कहा कि इस छात्र संघ चुनाव में महागठबंधन के छात्र संगठनों के पास न छात्र हित में कार्य करने का रोडमैप है, न विचारधारा और न ही शिक्षा के प्रति कोई सोच। ये केवल तुष्टिकरण नीति पर चलकर छात्रों के बीच जातिवाद का नारा बुलंद कर अपनी राजनीतिक उल्लू सीधा करने का तंत्र मात्र है।
कहा कि जदयू और लोजपा छात्र संघ अपने समकक्षी विचार वाले छात्र संगठन अभाविप के अधिकृत प्रत्याशियों का समर्थन करते हैं। जिले के दोनों कॉलेज में महागठबंधन छात्र संगठन का सूपड़ा साफ होना तय है। इसलिए अभाविप ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, जिला युवा जदयू अध्यक्ष मेराज हसन, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र झा, युवा जदयू नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रीतम गुप्ता, छात्र लोजपा के अमित पासवान, रोहित पासवान, भाजपा नगर महामंत्री राहिल खान, युवा मोर्चा के योगेश मंडल, अभिषेक मेहता आदि मौजूद थे।