- Hindi News
- National
- Forbesganj News Teachers Are Maintaining Attendance At Brc By Locking The School
स्कूल में ताला लगाकर शिक्षक बीआरसी में बना रहे उपस्थिति
विद्यालय की बजाए बीआरसी में उपस्थित शिक्षक।
फारबिसगंज | सरकार के आदेश पर कोरोना वायरस पर एहतियात बरतते हुए सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षक को विद्यालय में उपस्थित रहने का आदेश फारबिसगंज में बीईओ के सामने बेअसर साबित हुआ। जहां बीईओ द्वारा विरमित नहीं करने के कारण इक्का-दुक्का स्कूल को छोड़ सभी विद्यालय में ताला लटका बीआरसी में हाजिरी बनाते दिखे।
ड्यूटी के आदेश के बावजूद इक्का-दुक्का विद्यालय को छोड़ सभी विद्यालय में ताला लटका बीआरसी में जमे रहे। वही शिक्षकों का कहना है कि जब तक बीआरसी से विरमित नहीं किया जाता, तब तक हमलोग कैसे स्कूल खोल उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को ले राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को 31 मार्च तक छुट्टी दे दी है। लेकिन अध्यापकों को विद्यालय में समय से उपस्थित रहकर कामकाज निपटाने व बने रहने का निर्देश दिया है। जो पहले दिन ही बेअसर साबित हुआ। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अजय शरण प्रसाद ने बताया की सोमवार से सभी शिक्षकों को विरमित कर दिया जायेगा।