पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Temperail Investigation Of 250 Students With Parents Was Also Done

अभिभावकों के साथ 250 छात्र-छात्राओं की भी हुई टेम्पेरेयल जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्यालय में स्कूली बच्चों की टेम्पेरेयल जांच करते विद्यालय के निदेशक।

अररिया | सरकार से निर्देश जारी होते ही मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया। परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं। शनिवार को विद्यालय परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए छात्र व छात्राओं को जरूरी उपाए बताए गए। छात्र-छात्राओं को लक्षण पाने पर आगामी सात दिनों के कार्यक्रम बताए। बच्चों को मास्क बनाने की विधि भी बताई गई।

अभिभावक के साथ 250 छात्राओं का टेम्परेयल जांच भी की गई। 100 अन्य लोगों की जांच भी की गई। विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने विश्व शांति के लिए हवन किया। जांच का सफल बनाने में प्राचार्य बीएन झा, अर्जुन झा, विकास सिंह, राजेश गुप्ता, राकेश सिंह, धीरज कुमार, पंकज द्वेदी आदि थे।
खबरें और भी हैं...