- Hindi News
- National
- Forbesganj News The Little Ones Took The Blessing By Touching The Feet Of The Elders
बड़ों का चरण स्पर्श कर छोटों ने लिया आशीर्वाद
सम्मेलन में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
सकल मारवाड़ी समाज के तत्वाधान में होली के पावन अवसर पर श्री जैन अतिथि सदन में मंगलवार काे प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस माैके पर माैजूद लोगों ने एक-दूसरे काे रंग-गुलाल लगाकर कर होली की शुभकामनाएं दी। छाेटे-छाेटे बच्चाें ने बड़े लाेगाें का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जिसमें समाज के तेरापंथ महासभा, अग्रवाल महासभा, श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, श्री जैन श्वेतांबर, साधुमार्गी संघ, माहेश्वरी महासभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिगंबर जैन समाज, तेरापंथ युवक परिषद, अग्रवाल युवा मंच, युवा समता आदी संस्था के पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन बिनोद सरावगी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मूलचंद गोलछा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बछ राज राखेचा, राजकुमार अग्रवाल, शांतिलाल चिंडालिया, अजातशत्रु अग्रवाल, निर्मल मरोठी, श्यामसुंदर चोखानी, अरविंद गोयल, सुभाष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ओमप्रकाश डोषी, राजकुमार लड्ढा, जयकुमार अग्रवाल, अधिवक्ता विजय अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मोतीलाल शर्मा, पूनम पांडिया, निशांत गोयल आदि ने अपने विचार रखे। वहीं निर्मल सेठिया द्वारा वीर रस से ओतप्रोत कविता, हास्य कवि विजय बंसल व्यंग बाण, दीपक समदरिया के गीत, संपत सेठिया के भाव नृत्य ने सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर होलिकोत्सव 2020 आयोजन समिति के संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल एवं सह संयोजक मूलचंद गोलछा द्वारा होली के सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद दिया।
फारबिसगंज में प्रीति सम्मेलन को संबोधित करते समाजसेवी मूलचंद गोलछा।