पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीटीआई के बंद क्वार्टर का ताला तोड़ चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, गोदरेज तोड़कर की चोरी

रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े चीफ टिकट इंस्पेक्टर के क्वार्टर में चोरों ने तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। घटना रेलवे कॉलोनी स्थित आरपीएफ बैरक के ठीक सामने घटी। हालांकि उक्त क्वार्टर में चोरी की यह घटना कोई पहली नहीं है। 2015 से अब तक पांचवीं बार चोरों ने पीड़ित सीटीआई के क्वार्टर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित सीटीआई प्रीति कुमारी ने बताया कि होली के मद्देनजर वह किशनगंज अपने पति प्रणव विश्वास के पास गई हुई थी। जिसके कारण घर बंद पड़ा था। चोरों ने क्वार्टर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर कमरा में दाखिल हुआ।

जहां गोदरेज को तोड़ते हुए 65 हजार रुपए की अंगूठी, 36 हजार की टीवी, एक हाथ घड़ी के अलावा करीब 10 पीस कीमती साड़ियां आदि की चोरी की। पीड़िता ने चोरों द्वारा तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के सामानों की चोरी होने की बात कही है। बता दें कि पीड़ित प्रीति कुमारी फारबिसगंज रेलवे में सीटीआई हैं। जबकि उनके पति प्रणव विश्वास किशनगंज रेलवे में सीएस हैं। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को किशनगंज से लौटने के बाद जैसे ही दरवाजा खोली तो वह हतप्रभ रह गई। उन्होंने बताया कि चोरों ने क्वार्टर का मुख्य दरवाजा में लगे ताले को कुछ नहीं कर ताला लगे हैंडल को ही तोड़ कर घटना को अंजाम देने की बात कही। जब वह कमरे में प्रवेश की तो देखा कि अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा है। साथ ही गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे कीमती र| की अंगूठी व कीमती साड़ियां आदि गायब हैं। उन्होंने राजकीय रेल थाना को सूचना देने की जानकारी दी है।

चोरी के बाद सीटीआई के क्वार्टर में बिखरे समान व टूटे गोदरेज।
खबरें और भी हैं...