पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Those Living Abroad Will Be Marked All Those Coming From Outside Will Have Health Checkup At The Entry Point

विदेश में रहने वाले होंगे चिह्नित, बाहर से आने वालों की सभी इंट्री प्वाइंट पर होगी स्वास्थ्य जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
} डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने तमाम पदाधिकारियों को दिए निर्देश और हिदायत भी

सरकार की ओर से 31 मार्च तक सभी कार्यक्रम रद्द और स्कूल-कॉलेज बंद रखने संबंधी आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शनिवार को डीएम ने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिले में कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

डीएम ने अररिया और फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिलावासी विदेश में रहने वाले और आने वाले लोगाें को चिह्नित करने व उनके परिजन के माध्यम से पूरी जानकारी सीएस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने एहतियातन सभी‌ संबंधित विभागों को अलर्ट रहने का निदेश दिया है। खासकर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय होकर काम करने का दिशा-निर्देश दिया। नेपाल सीमा से आने वाले लोगों की प्राथमिक जांच के साथ सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

जिले के सभी 11 प्रवेश द्वारों पर गहन स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, सिर्फ सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

31 मार्च तक सभी स्कूल और काॅलेज रहेंगे बंद

डीएम ने निर्देश दिया कि जिले केे सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल समेत काॅलेज, कोचिंग, हॉस्टल, प्रशिक्षण संस्थान तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। वैसे शिक्षण संस्थान, जहां छात्र छात्रावास में रहते हैं, उनका छात्रावास 31 मार्च तक के लिए खाली कराएंगे। साथ ही संबंधित संस्थान के प्रधान संबंधित छात्रों के अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर छात्रों को घर भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा जाएगा। बच्चों को मिलने वाली भोजन की राशि उनके संबंधित के खाते में भेजी जाएगी। साथ ही प्रस्तावित बिहार दिवस कार्यक्रम और 20 मार्च से 22 मार्च होने वाले रेणु महोत्सव कार्यक्रम को भी स्थगित किया गया है। इसके अलावा सभी सिनेमा हाॅल, सरकारी पार्क, सांस्कृतिक महोत्सव, धरना-प्रदर्शन, जैविक उद्यान आदि भी तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई है।

अपने कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

संदेह पर तीन लोग जांच को पहुंचे सदर अस्पताल

जागरूकता के लिए क्षेत्र में की जाएगी माइकिंग

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी लोगों में साझा करने के लिए माइकिंग कराएं। वहीं, शिक्षा विभाग, जिला प्रोग्राम कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी, अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों व सरकारी कार्यालय परिसर में साफ-सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। इसलिए बचाव के लिए बुखार, खांसी, प्लू लक्षणों वाले व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें। सभी लोग हर समय हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और हाथ धोकर रखें। बिना काम के भीड़-भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाए। खांसने और छींकते समय रूमाल, टीशु पेपर से नाक और मुंह ढंक लें। अधिक जानकारी के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के कंट्रोल रूम नंबर 8544421145 पर भी संपर्क करें।बैठक में एडीएम अनिल ठाकुर, डीआरडीए निदेशक अनिल झा, सिविल सर्जन डॉ. एमएम सिंह उपस्थित थे।

}जिलाधिकारी बोले, चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त

} कोरोना वायरस को लेकर रेणु महोत्सव कार्यक्रम को भी किया गया स्थगित

} कंट्रोल रूम नंबर 8544421145 पर कॉल कर ले सकते हैं जानकारी

अररिया | जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर सदर अस्पताल में कोरोना वायरस का जानकारी और बचाव के लिए हेल्पलाइन शनिवार से चालू कर दिया गया है। यह सेवा 24 घंटे रहेगी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार आनंद ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर आमलोग भयभीत हो रहे हैं। अगर, अस्पताल तत्काल नहीं पहुंच सके तो 8544421145 पर संपर्क कर महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को रानीगंज विशनपुर के मो. अब्बास और उनके बेटे मो. आफताब कुछ दिनों से नेपाल में रहकर घर लौटे थे। उसे बुखार और सर्दी होने के कारण वह भयभीत हो गए थे।

वहीं बटुरबाड़ी का रहने वाला मो. शादिक भी कोरोना के संदेह पर सदर अस्पताल पहंुचा, लेकिन जांच के बाद उसमें कोरोना के वायरस नही पाए गए।
खबरें और भी हैं...