15 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, जेल
रेणुग्राम | सिमराहा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पुलिस ने थरिया बकिया वार्ड नंबर 13 से अलग-अलग तीन गैलन में 15 लीटर देशी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई अररिया उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने मिलकर की।
दोनों दोनों ने संयुक्त छापेमारी कर शराब की बरामदगी और विक्रेताओं को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। वहीं शराब विक्रेताओं की गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर प्रहार भी किया।
आरोपियों की ओर से किए गए हमले में तीन जवानों को गंभीर चोटें आई। इधर, गिरफ्तार लोगों में थरिया बकीया निवासी प्रधान मुर्मू सहित दो महिलाएं शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मसूद अहमद हैदरी मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।