आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल
पलासी | प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कलियागंज के राजेंद्र प्रसाद साह, बरहट के मो. नसर और मो. जाहिद शामिल हैं। तीनों को उनके परिजनों ने इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम ने खतरे से बाहर बताया।