- Hindi News
- National
- Forbesganj News Three Lakh Stolen Including 40 Thousand Cash From Closed House
बंद घर से 40 हजार नकद सहित तीन लाख की चोरी
शहर के वार्ड 20 ट्रेनिंग स्कूल के समीप शिक्षिका रेणु कुमारी के बंद आवास से चोरों ने 40 हजार नकद व करीब ढ़ाई लाख के सामान की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंचे दारोगा विश्वमोहन पासवान ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित शिक्षिका रेणु कुमारी ने बताया कि होली को लेकर सोमवार को परिवार के सभी सदस्यों के साथ किशनगंज अपने भाई के पास गई हुई थी। जिसके कारण घर बंद पड़ा था। अज्ञात चोरों ने छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर अंदर आया और फिर तीन विभिन्न कमरों का तालों को तोड़कर घर में रखे गोदरेज को तोड़ते हुए 40 हजार नकद और करीब ढाई लाख के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली।
चोरी गई सामान में साढ़े तीन भरी के सोने और 20 भरी के चांदी के जेवरात सहित मॉनिटर, बूफर आदि शामिल हैं। बताया कि चोरों ने घर में रखे सरकारी कागजात को तीतर-बितर करने के साथ ही फाड़ डाला। पीड़ित शिक्षिका जोगबनी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। जबकि उनके पति रमेश प्रसाद जायसवाल व्यवसायी हैं। पीड़िता सपरिवार शुक्रवार की देर शाम फारबिसगंज लौटी हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने बाहर बरामदे का ग्रिल तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बता दें कि बरामदे पर बाइक रखी थी। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शिक्षिका के आवास पर चोरी की जांच करती पुलिस व माैजूद गृहस्वामी।