पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jogbani News Three Young Men From Dharmganj Arrested In Nepal With Weapons

हथियार के साथ धर्मगंज के तीन युवक नेपाल में गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के सुनवर्सी नगरपालिका के महादेव मंडल के हाेटल में शराब का सेवन कर रहे तीन भारतीय नागरिक को गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में अररिया जिला अंतर्गत धर्मगंज पंचायत के 21 वर्षीय अजय कुमार मंडल, 18 वर्षीय आनंद मंडल और 21 वर्षीय राकेश कुमार मंडल शामिल हैं। युवकों के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की पल्सर बाइक भी नेपाल पुलिस ने जब्त किया है। यह जानकारी इलाका पुलिस कार्यालय रंगेली के पुलिस निरीक्षक लेखनाथ दाहाल ने दी है।

खबरें और भी हैं...