जिले में आज 3.5, कल 2 एमएम बारिश के आसार
अररिया | बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल होने के कारण मौसम में परिवर्तन आया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में 3.5 मिलीमीटर वर्षा के साथ ही 11 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि रविवार को 2 मिलीमीटर वर्षा व 9 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री तथा रविवार को अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम परिवर्तन के कारण शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और शाम में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है।