पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Today39s Student Union Elections Postponed Decision Will Be Made After 31st

आज होने वाला छात्रसंघ चुनाव स्थगित, 31के बाद होगा फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद राजभवन के निर्देश पर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने अपने अधीन सभी महाविद्यालयों में 14 मार्च को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार छात्र संघ चुनाव समिति ने कुलपति और प्रति कुलपति से किये गए विचार विमर्श के बाद 14 मार्च को होने वाले छात्रसंघ चुनाव मतदान को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यहां बता दें कि जिले के अररिया और फारबिसगंज कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 14 मार्च को होना था।
खबरें और भी हैं...