- Hindi News
- National
- Jogbani News Two Accused Arrested In Mirganj Knife Case Case Went To Jail
मीरगंज चाकू कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
जोगबनी | बुधवार को जोगबनी थाना अन्तर्गत मीरगंज स्थित हर घर नल-जल योजना अंतर्गत काम करवा रहे कंस्टक्शन कर्मियों पर हमला करने के मामले में थाना में कांड संख्या 73/2020 के दो मुख्य आरोपियों को जोगबनी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि चाकू कांड के मुख्य आरोपी विशाल मंडल और सुनील सिंह स्वास्तिक नगर जोगबनी निवासी को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी भी जल्दी ही कर ली जाएगी। ज्ञात हो कि उक्त मामले में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। एक आरोपी सोनू ठाकुर को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।