सड़क हादसे में दो घायल
पलासी | प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में बरहट गांव की रूबेदा तथा गंगझाली के दीपो कुमार मंडल शामिल हैं। राहगीरों तथा अासपास के लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि दोनों घायल उपचार के बाद खतरे से बाहर हैं।