सडक हादसे में पांच घायल दो को किया रेफर
अररिया | अररिया-जोकीहाट मार्ग पर बैरगाछी के समीप गुरूवार की शाम एक साइकिल सवार को बचाने के बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे घनपुरा गांव के बाइक सवार मो. शमीम और मो. वाहीद बुरी तरह घायल हो गए। जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। दोनों को सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया। दोनों रानीगंज स्थित अपने रिश्तेदार के घर लौट रहे थे। अन्य हादसे में रामपुर बुधेश्वरी के ओम बहदार, जोकीहाट जोगेंद्र के मो. रमजान, ओम नगर के राजेंद्र विश्वास भी घायल हो गए।