पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jogbani News Two Sensors Of The Sensor Injured With Knife Road Jam In Protest

संवेदक के दो कर्मचारी को चाकू से किया घायल, विरोध में सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोगबनी में प्रदर्शन करते ग्रामीण व लोगों को समझाती पुलिस।

जोगबनी | बुधवार को जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज में नल जल योजना के तहत पंचायतों मे काम करवा रहे ओम साई कंस्ट्रक्शन कर्मी को आठ-दस लोगों ने हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। लोगों ने कर्मी पर चाकू से भी हमला किया। घटना का फुटेज एक सीसीटीवी में भी कैद हाे गया।

इस घटना में मो. बुल्ला के सिर पर और रजी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नेपाल रेफर कर दिया है। घटना से आक्रोशित मीरगंज के लोगों ने जोगबनी-फारबिसगंज मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंची जोगबनी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा शांत कराया।जाम हटने के बाद यातायात बहाल हुई। आक्रोशित परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वही जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि घटना में संलिप्त एक अभियुक्त सोनू ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अन्य हमलावरों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...