पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Uproar By Maiden On The Death Of Woman Dispute Settled In Panchayat

महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा, पंचायत में निपटाया विवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना क्षेत्र के दियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ में एक महिला रेखा देवी पति धीरज कुमार साह की आग से झुलसने से मौत का मामला सामने आया है। घटना होली के दिन मंंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने देर रात शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी अनुसार मृतका घर में सो रही थी, तभी शॉट सर्किट से घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आग की चपेट में उनकी एक बच्ची भी झुलस गई है। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को एक दिन बाद बुधवार को हुई। जिसके बाद महिला के मायके व ननिहाल पक्ष के लोग दियारी गांव पहुंचे और हंगामा करने लगे।

जानकारी अनुसार मृतका के मायके व ससुराल के बीच इस दौरान मारपीट भी हुई। हालांकि ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले काे निपटा दिया। इस बीच नगर पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बिजली के शॉट सर्किट से घर में आग लगी। जिसकी चपेट में आने से रेखा की मौत हो गई। वहीं मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि रेखा की माैत आग से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। यही कारण है कि उनलोगों को बिना बताए गुपचुप तरीके से देर रात अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मायके वालों का आरोप है कि जानकारी होने पर जब वे लोग दियारी पहुंचे तो उनलोगों के साथ मारपीट भी की गई। बाद में बुधवार को मध्य विद्यालय दियारी में पंचायत कर मामले काे निपटाया गया।

खबरें और भी हैं...