पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jokihat News Vomiting Started By Drinking Contaminated Water From Chapakal

चापाकल का दूषित पानी पीने से उल्टी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चापाकल में मारा गया ताला, दहशत में ग्रामीण।

जोकीहाट | थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत अंतर्गत काशीबारी वार्ड 9 में शुक्रवार को चापाकल का पानी पीने से गांव के ही अशफाक को उल्टी आना शुरू हो गया। जिसके कारण उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद चापाकल का पानी पीने पर नाहीदा को भी चक्कर आने लगा। जिसके कारण आसपास में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। किसी ने पानी को दूषित बताया तो कोई चापाकल में जहर डाले जाने की बात कहने लगा। इसके बाद ग्रामीण सहमत ने इसकी शिकायत पीएचईडी के जेई मनोज कुमार से की। शिकायत पर शनिवार को जेई ने स्थल पर जाकर चापाकल के पानी की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक किसी को भी पानी नहीं पीने की सलाह दी। जेई का कहना है कि जब तक पानी की जांच नहीं हो जाती है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने बताया कि पानी का सैंपल लेकर जल्द ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
खबरें और भी हैं...