पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड सचिव संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड प्रबंधन व क्रियान्वयन संघ कुर्साकांटा व सिकटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने सचिव पद के स्थायीकरण व सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर पूर्व राज्य मंत्री सह सिकटी विधायक विजय मंडल को उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने वार्ड सचिव संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मांग पर विचार-विमर्श कर विधानसभा में रखा जाएगा।

संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए काम को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि उन्हें उचित सम्मान तक नहीं देते हैं जो वार्ड सचिव के अधिकार का हनन है। मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, मीडिया प्रभारी राहुल झा, कोषाध्यक्ष मो. कुद्दुस, लता कुमारी, राजकिशोर सिंह, मनोज कुमार, प्रभास कुमार, भरत मंडल, अमोद कुमार, गोपाल कुमार, शिवनारायण सदा, अनमोल भारती, संजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, बालचंद सिंह अादि मौजूद रहे।

विधायक को ज्ञापन सौंपते संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य।
खबरें और भी हैं...