बांस काटने से रोका तो महिला की पिटाई
बौंसी थाना क्षेत्र के नंदनपुर का रहने वाला मो. सैय्यद ने मारपीट और बांस काटने के आरोप में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि गांव के ही दो लोगों ने उनका 50 बांस बिना जानकारी के काट लिया। जब इस संबंध में दोनों से पूछने गए तो उल्टे
उसकी प|ी के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी
हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी हालत में ही उन्होंने नगर थाना पुलिस को आवेदन दिया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।