पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया | अररिया-जोकीहाट मार्ग पर डूबा मोड़ के निकट गुरूवार को बाइक से गिरकर गम्हरिया की रहने वाली मो. तजमूल की प|ी बीबी आरबून बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार बीबी आरबुन तीन दिन पूर्व अपनी बहन का ससुराल मझुआ गांव गई थी। गुरूवार को वह अपनी बहन के पुत्र मो. सलीम के साथ बाइक से गांव जा रही थी। डूबा मोड़ के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक के अनियंत्रित होते ही पीछे बैठी महिला गिर गई। अस्पताल में मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर चले गए।
खबरें और भी हैं...