पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Women Are Not Weak Only Need To Take Out The Power Inside Prof Sushmita

नारी अबला नहीं सबला है, सिर्फ अंदर की शक्ति को बाहर निकालने की जरूरत : प्रो. सुष्मिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{महिला दिवस पर तेरापंथ भवन में हुआ कार्यक्रम

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अरबी लेन स्थित तेरापंथ भवन से तेरापंथ महिला मंडल ने महिला सशक्तीकरण रैली निकाली। रैली को डॉ. प्रियंका सिंह व मंडल की अध्यक्ष नीता गोलछा ने रवाना किया। रैली सदर रोड, धर्मशाला रोड, छुआपट्टी होते पुनः तेरापंथ भवन पहुंचकर संपन्न हो गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं। तेरापंथ भवन पहुंचने के बाद वहां प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं का सम्मान करना था। जिन्होंने अपने बल पर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली चार महिलाओं का सम्मान तेरापंथ महिला मंडल ने किया। इनमें कांता गोलछा, अनीता बायवाला, सुनीता लड्ढा, अनामिका झाबक शामिल हैं। महिलाओं को प्रेरणा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांता गोलछा ने कहा कि वह लगभग 5 वर्षों से टिफिन का काम कर रही है। आज भोजन की गुणवत्ता को देखते हुए टिफिन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ी है। इन सबका कारण वह धर्म को मानती है। आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी अनीता बायवाला ने कहा कि महिला चाहे तो हर काम कर सकती है। वर्तमान में वह शिशु भारती में हिंदी पढ़ाती हैं। सुनीता लड्ढा ने कहा कि वह समाज की अध्यक्ष रह चुकी हैं और अपने विकास में उन्होंने परिवार के अलावे समाज को भी प्रमुख कारण माना। आज अपनी गृहस्थ जीवन संभालते हुए एक कामकाजी महिला के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। अनामिका झाबक भी समाज से जुड़ी एक कर्मठ सील महिला है। अध्यात्म के साथ मानवता को अपनी शक्ति का मूलमंत्र मानती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. शीला कुंवर मौजूद रही। महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर एडवोकेट उर्मिला जैन, इंजीनियर अनुप्रिया, सीए वर्षा बायवाला, प्रभा सेठिया, कल्पना सेठिया, चंचल बैद, अंजू बैद, विनीता बछावत, मोनिका सेठिया, मानक सेठिया, कांता मरोटी, शोभा बैद, संतोष डागा, वीना बैद, समता बोथरा, ललिता डागा, समता दूगड़ आदि मौजूद थीं।

महिलाएं जागरूक होंगी तो समाज के साथ समानता का अधिकार भी होगा सशक्त : ज्योति बोथरा

कार्यक्रम में शामिल महिला व अन्य।

पोषण पखवाड़ा अभियान में महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अभाविप सदस्य।

महिला शक्ति ही सर्व शक्ति, प्रोत्साहित करने की काफी जरूरत : दीपा आनंद

महिलाओं को भ्रूण हत्या नहीं करने का दिलाया गया संकल्प

भास्कर न्यूज | अररिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं ने रविवार को सशक्तीकरण रैली निकाली। तेरापंथ भवन अररिया से रैली निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए महिलाओं को संदेश दिया। रैली स्टेशन रोड से होते हुए चांदनी चौक, बस स्टैंड होते हुए तेरापंथ भवन में समाप्त किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति बोथरा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि महिला सशक्त हों। इसी को लेकर ये रैली निकाली गयी। उन्होंने बताया कि महिलाएं यदि अपने अधिकार और क्षमता को पहचान लें तो समानता का अधिकार का सही चरित्र चित्रण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिवस पर हर एक साल महिलाओं को रैली निकालकर जागरूक किया जाता है। जिसमें स्कूली छात्राओं के साथ बड़े पैमाने पर महिला भी शामिल होती है। उन्होंने बताया कि महिलाएं सशक्त हो समाज के हर एक कार्यों में भागीदारी दें इसके लिए हमसबों को जागरुक होना जरुरी है। मौके पर रैली में मंत्री माला छाजर, पूर्व अध्यक्ष बबिता बैध, सुरभि दुग्गड़, पूजा जैन, कविता बोथरा के साथ दर्जनों महिला शामिल थीं।

{विभिन्न क्षेत्रों की पांच महिला को किया गया सम्मानित

{तेरापंथ महिला मंडल ने निकाली महिला सशक्तीकरण रैली

भास्कर न्यूज | अररिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के शिवपुरी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में नगर इकाई ने नारी सशक्तीकरण दिवस दीपक मंडल की अध्यक्षता में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद की नगर छात्रा प्रमुख प्रो. सुष्मिता सिंह व पूर्णिया विवि प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रो. एमपी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुष्मिता सिंह ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य नारी को समाज की कुरीतियों से बाहर निकाल कर उसे विकसित होने का अवसर देना है। हमारे आदि ग्रंथों में भी कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता का निवास होता है। नारी अबला नहीं सबला है, नारी को सिर्फ अंदर की शक्ति को बाहर निकालने की जरूरत है। नारी यदि करुणा की देवी है तो समय आने पर वह चंडी का भी रूप ले सकती है। प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि जब तक नारी को समाज में उचित सम्मान व अधिकार नहीं मिलेगा तब तक शिक्षित राष्ट्र की कल्पना करना संभव नहीं है। वर्तमान में समाज में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वह आजादी नहीं दी गई है, जो उन्हे मिलना चाहिए था। जब तक देश की आधी आबादी सशक्त नहीं होगी, तब तक राष्ट्र शक्तिशाली नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो महिलाएं बहुत क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी बहुत ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। इसके लिए महिलाओं को खुद से तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में महिलाओं में शिक्षा की भारी कमी है। शिक्षा के अभाव में महिलाएं अपने अधिकार व कर्तव्य को समझ नहीं सकती है। इस कारण महिलाओं का समाज में शोषण होता है। उन्होंने कहा कि हर पिता को यह चाहिए कि शिक्षा के क्षेत्र में जितनी सुविधाएं बेटों को दिया जाता है उतनी ही सुविधाएं बेटियों को को भी दे। मौके पर नगर छात्रा मंत्री प्रीति पायल, सीमा झा, नूतन कुमारी, नेहा प्रिया, संध्या कुमारी, रुचि, खुशी, प्रज्ञा राय, रेशमी रेणु, पूजा, सोनू प्रिया, विकास मंडल, गोविंद मंडल, कन्हैया मिश्रा, बबली, शिखा, संजना, लवली, मेघा, ऋतु, शिवानी, मनीषा, किरण, प्रिया, सोनाली, पायल, अंजली, ममता, मुस्कान आदि उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज | फारबिसगंज

विभिन्न प्रखंडों में रविवार को बाल विकास परियोजना अंतर्गत सभी आगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा अभियान पोषण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभातफेरी के साथ की गई। प्रभातफेरी में सेविकाओं ने कुपोषण मिटाओ जन-जन का यही नारा है, कुपोषण को मिटाना है आदि अन्य नारे लगाए। एलएस नीमा कुमारी ने महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों को हाथ धोने का तरीका बताया। महिलाओं को पौष्टिक आहार, बच्चों का रख-रखाव, वजन, टीकाकरण, स्तनपान, पोषण के अलावे आयरन की गोलियां खाने के साथ सेवाईंया भोजन व दिन में 2 घंटे आराम करने की सलाह दी। खासकर महिलाओं को एएनसी जांच व प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

प्रभातफेरी शामिल महिला व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे।

भास्कर न्यूज | अररिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर के शिवपुरी वार्ड 9 में सियोर सक्सेस पॉइंट की संचालिका सोनी सोहित ने महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम किया। इसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद दीपा आनंद थी। वार्ड पार्षद ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और नारी शक्ति पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति ही सर्वशक्ति है। महिला वर्तमान में अबला नहीं, सबल हो गई है। अगर, महिला को प्रोत्साहन और पारिवारिक सहयोग मिले तो वो पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं रहेगी। मौके पर रीता कुमारी, रेखा देवी, ललिता देवी, लालो देवी, पिंकी देवी, कंचन देवी, संजना कुमारी, हलेब देवी, चंद्ररेखा देवी, स्वीटी देवी, प्रेमलता देवी, सरिता कुमारी, मौसम कुमारी, छोटी कुमारी, लाडली, अदिति, रीना देवी, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद थीं।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली।
खबरें और भी हैं...