पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने फूलों की बरसात कर कान्हा संग खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दूसरे दिन बस स्टैंड रोड के करीब गणेश अग्रवाल के आवास पर बुधवार को कान्हा होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली खेली।

मारवाड़ी समाज में कान्हा होली उत्सव मनाने की पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर समाज की महिलाएं अपने अपने घरों से कान्हा को संजा संवार कर पहुंचती हैं। सभी महिलाएं अपने अपने बाल गोपाल की प्रतिमा का एक जगह पर रखकर भजन और होली की गीत गाया। इसके बाद फूलों की बरसात कर कान्हा के संग होली मनाई। कृष्ण और राधा के रूप में महिलाओं ने रासलीला की और झूमकर नृत्य किया। आयोजक रेखा अग्रवाल ने बताया कि हम लोग हर वर्ष होली के दूसरे दिन बाल लड्डू गोपाल को अपने घरों से एक जगह लाकर उनके साथ होली खेलते हैं। उन्होंने बताया आज के दिन कीर्तन, पुष्प होली, माखन मिश्री और सवामणी का भोग लगाया जाता है। कान्हा होली मिलन समारोह में नेहा अग्रवाल, सुशीला देवी, सुमन जालान, सारिका बहेटी, सुनीता जालान, प्रीति अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता चौधरी, गीता पारीक आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...