पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशिक्षण पाकर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : कर्मवीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला संयोजक बोले- प्रशिक्षित महिलाएं गांव की युवती व महिलाओं को करेंगी प्रेरित

नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं को मशीन से सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया गया।

जिले के आठ प्रखंडों में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का समापन बुधवार की शाम जोकीहाट के सेंटर पर हुआ। नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा समन्वयक कर्मवीर कुमार ने बताया कि जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत तीन महीने तक चालीस युवतियों को सिलाई कटाई और मशीन की तकनीकी जानकारी दी जाती है। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। नेहरू युवा केंद्र का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि वह अपना स्वरोजगार कर सकें।

इसी क्रम में जोकीहाट की युवतियों को मशीन से सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षित होकर महिलाएं अपने गांव की लड़कियों और महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी। ताकि वह इस
तरह के कार्यक्रम से जुड़े और इसका लाभ उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में हो।

जोकीहाट प्रखंड नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय सेवा कर्मी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि
हमारे यहां चालीस महिलाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। आगे भी इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करतीं ग्रामीण महिलाएं।
खबरें और भी हैं...