पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजरंगी चौक पर युवाओं ने किया होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के शिवपुरी वार्ड 9 बजरंगी चौक पर सोमवार को होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अविनाश आनंद की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करने बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान कीर्तन मंडली द्वारा होलिका दहन पर कई गीत गाए गए। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व पुआ-पकवान खिलाकर बधाई दिया। मौके पर वार्ड के प्रो. एमपी सिंह, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, गौरव कुमार, प्रणव कुमार, अजय कुमार, नन्हे प्रियदर्शी, कुमार मंगलम, चंदन कुमार लालू, संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...