वाईआरसीसी नेपाल ने बनारस को हराया
जोगबनी हाईस्कूल के मैदान पर जिला क्रिकेट संघ के अगुवाई में चल रहे इंडो-नेपाल डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वां लीग मैच शनिवार को बनारस एकादश बनाम सीनियर वाईआरसीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बनारस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन बनाए। इसमें आसिफ ने 19 रनों और विशाल ने 16 रनों का योगदान दिया। वाईआरसीसी की ओर से दीपेंद्र ने 4 और आदिल ने 3 विकेट लिए। वहीं, वाईआरसीसी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। वाईआरसीसी की ओर से सुनील ने सर्वाधिक नाबाद 49 रनों की पारी खेली। बनारस की ओर से शमीम ने 2 और मनीष ने 1 विकेट लिए। सुनील के शानदार खेल के लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्हें नेपाल के कांग्रेस नेता आजाद आलम के हाथों मैन ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। मैच के निर्णायक दिलीप झा और ओमप्रकाश जायसवाल थे स्कोरर की भूमिका में विक्की और बीसीए द्वारा नियुक्त मैच आब्जर्वर पीके बसु और कमेंट्री में अमित झा और मदन ने अपना योगदान दिया।