- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News 10 Lakh Department Is Giving Loan For Employment 15 Subsidy Will Also Be Available
रोजगार के लिए 10 लाख विभाग दे रहा लोन,15% सब्सिडी भी मिलेगी
अगर आप बेरोजगार हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो सीधे जिला उद्योग केंद्र चले जाइए। क्योंकि सरकार शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े-लिखे उन युवाओं को 2 से 10 लाख रुपए तक का लोन दे रही है, जो नौकरी करने के बजाय अपना छोटा-मोटा काम-धंधा शुरू करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार योजना (पीएमआर) में लिए गए लोन पर सरकार आपको सब्सिडी दे रही है। साथ ही ब्याज की दर भी काफी कम रखी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो लाख तक के लोन पर आपको किसी प्रकार की गारंटी भी नहीं देनी पड़ेगी। अगर आपके पास स्किल है, आपके पास किसी बिजनेस की प्लानिंग है तो इस योजना का लाभ उठाकर आप लोन ले सकते हैं। इस ऋण योजना का उद्देश्य व्यापार, सेवा या उद्यम शुरू करने के लिए युवाओं को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से उद्यम स्थापित करने में मदद करना है।
जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि योजना के लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। अब तक जिले के 3400 से ज्यादा युवा ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।
पात्रता के नियम
आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच हो। महिलाओं, एससी/एसटी, पूर्व सैनिकों और विकलांगों के लिए 10 साल की छूट है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के नागरिकों के लिए 18 से 40 वर्ष है। आवेदक का अपने क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष तक स्थायी निवासी होने का प्रमाण हो। आप 8वीं पास हैं तो भी लोन के लिए हकदार होंगे।
इतनी मिलेगी सब्सिडी
ब्याज दर समय-समय पर बदली रहती है, इसकी जानकारी बैंक से मिलेगी। इस योजना में सरकार आपको 15 फीसदी तक सब्सिडी देती है। वहीं, उत्तर-पूर्व राज्यों के लिए सब्सिडी 15 हजार रुपए, स्व-सहायता समूह के लिए 15 हजार रुपए प्रति लाभार्थी है। योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण का कार्यकाल 3 से 7 दिन का है। जबकि व्यापार और सेवा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 7 से 10 दिन तक रहेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए 15 से 20 दिन का होगा।
युवा इनके लिए ले सकते हैं लोन
योजना में सभी प्रकार के व्यवसाय रखे गए हैं। आप खेती- किसानी के लिए लोन नहीं ले सकते, लेकिन खेती से जुड़े व्यवसाय के लिए लोन मिल सकता है। चूंकि यह सब्सिडी वाली योजना है, इसलिए किसी भी वर्ग व संप्रदाय का पुरुष/महिला भाग ले सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी जिला उद्योग केंद्र में आसानी से मिल जाएगी।
आवेदक को ये सभी शर्तें करनी होंगी पूरी
सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं जैसे-प|ी/पति और माता-पिता के साथ आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। कौशल विकास योजना में कम से कम 6 महीने प्रशिक्षण लिया हो। यानी कि सरकारी मान्यता प्राप्त व्यापार संस्थान में प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए चलायी जा रही कई तरह की योजना
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है। युवाओं को बैंक से लोन दिलाया जा रहा है। ताकि युवा योजनाओं का लाभ लेकर खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें। लेकिन जटील प्रक्रिया के कारण भी युवा योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। जिसके कारण सरकार की योजना बेरोजगारी दूर करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। जहां तक लोन की बात है, इसे पाना आसान नहीं होता है। क्योंकि इसमें तमाम कसौटियों को पूरा करना होता है। हालांकि, सरकार उन लोगों के लिए लोन की कई स्कीम लेकर आई है, जो अपने करियर की शुरुआत किसी छोटे उद्योग से करना चाहते हैं, या फिर मिलने वाले लोन का इस्तेमाल किसी अन्य काम में करना चाहते हैं।
प्रतिकात्मक तस्वीर।
जिलेभर में अब तक 3400 से ज्यादा युवा कर चुके हैं ऑनलाइन आवेदन