- Hindi News
- National
- Rafigunj News 20 Liters Of Mahua Liquor Recovered Businessman Absconding
20 लीटर महुआ शराब बरामद, धंधेबाज फरार
रफीगंज | रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदवा बाजार मेला के निकट बागीचा से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष एसआई जितेंद्र कुमार सिंह गश्ती में निकले थे। जैसे ही वे पुलिस बल के साथ भदवा बाजार मेला के निकट बागीचा के पास पहुंचे तो देखा कि उन्हें देखकर एक व्यक्ति भागने लाग। जिसके बाद उसका पीछा किया गया लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। जब पुलिस ने उक्त जगह की तलाशी ली तो वहां से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले में तहक़ीक़ात कर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।