- Hindi News
- National
- Madanpur News 7 Killed Beaten To Death By Beating Rod With Rod In Dispute Of Theft Of Rs 1500
1500 रुपए चोरी के विवाद में अधेड़ को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, 7 नामजद
1500 रुपए चोरी के विवाद में आरोपियों ने एक अधेड़ को रॉड से पीट से दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक की प|ी व भाई जख्मी हो गया। मामला अंबा थाना क्षेत्र के भलुआड़ी खुर्द गांव का है। मृतक 40 वर्षीय मो. मुस्तकीम अंसारी उसी गांव निवासी अब्दूल रउफ अंसारी का बेटा था। जख्मी लोगों में मृतक के प|ी फरजाना खातुन व दिव्यांग भाई मो. जफर शामिल है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में मृतक के भाई मो. जफर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसी गांव निवासी प्रेम साव, उसका बेटा छोटी कुमार उर्फ रंजीत कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, दिलीप कुमार शामिल है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पर्स खोने पर आरोपियों ने मृतक के बेटे पर लगाया चोरी का आरोप, मना करने पर अधेड़ को पीटा : मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका बेटा आमीर उक्त आरोपियों के साथ यज्ञ देखने किशुनपुर गया था। जहां यज्ञ देखने के दौरान ही नीरज का पर्स खो गया। पर्स में 1500 रुपए था। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के गुंगे बेटे आमिर पर चोरी करने का आरोप लगाया। लेकिन गुंगे होने के कारण आमिर सही से कुछ नहीं बता पाया। जिसके बाद जबरदस्ती करते हुए आमिर को बाइक से दूसरे जगह ले जाकर पिटाई करने लगे। यह देख उसका पिता मो. मुस्तकीम अंसारी विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने लोहे के रॉड से मुस्तकीम को पिटना शुरू कर दिया।
मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुआ मुस्तकीम, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बीच-बचाव में आए प|ी व भाई की भी कर दी पिटाई
मारपीट में लोहे की रॉड से मुस्तकीम को पीटने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। जिसके कारण सभी जख्मी हो गए। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जमुहार रेफर कर दिया। जमुहार में अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो गई। बीच-बचाव में आए प|ी व भाई की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। अधेड़ की मौत की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ अनूप कुमार, इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह व अंबा थानाध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान दल-बल के साथ मृतक के गांव पहुंचे और छानबीन शुरू की।
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
पटाखा छोड़ने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटा
इधर मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया गांव में पटाखा छोड़ने के विवाद में दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज किया गया। जख्मी युवक सरोज चौधरी उसी गांव का रहने वाला है। इस मामले में घायल के बयान पर मदनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में घायल ने कहा कि मंगलवार की रात उसका बेटा चंदन होलिका दहन करने गया था। जहां उसका बड़ा भाई मनोज चौधरी पटाखा जला रहा था। पटाखा उसके बेटा चंदन पर गिर गया। जिसके कारण वह झुलस गया। इस दौरान दोनों के बीच हल्की मारपीट भी हुई। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह मनोज चौधरी ने सराेज चौधरी को लाठी से पीट दिया। जिसके कारण उसका हाथ टूट गया। इस मामले में मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि सूचना मिली है।
मृतक के भाई के बयान पर थाने में दर्ज हुआ मामला, छानबीन में जुटी पुलिस