ऑटो चलाने के विवाद में मारपीट, 7 लोग जख्मी
शुक्रवार की देर शाम समय से पहले ऑटो चलाने के विवाद को लेकर ऑटो चालकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना गांव की है। जख्मी लोगों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना गांव निवासी रविकांत रवि, उमेश प्रसाद, शशिकांत, राजीव रंजन, हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां सुशील कुमार समेत दो अन्य शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए रविकांत, उमेश, राजीव रंजन व सुशील को बाहर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार टेम्पो चालकों के बीच टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें सात लोग जख्मी हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में सभी जख्मियों को पीएचसी में भर्ती कराकर इलाज कराया गया।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर
मारपीट के घटना के बाद दोनों पक्षों ने दाउदनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पहले पक्ष से उमेश प्रसाद द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गई है। जिसमें उसी गांव निवासी गजेंद्र साव, बिजेंद्र साव, आशीष साव, मंटू साव, कल्लू उर्फ अमित, मुकेश साव वगुड्डू साहू को नामजद आरोपित बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से गजेंद्र साव द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उसी गांव निवासी उमेश प्रसाद, रविकांत, शशिकांत, चितरंजन कुमार, उर्मिला देवी व हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां निवासी सुशील कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस मामले में दाउदनगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट में जख्मी लोग।