31 पाउच शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
रफीगंज | रफीगंज पुलिस ने 31 पाउच शराब के एक साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उक्त धंधेबाज को रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है। धंधेबाज योगेन्द्र यादव उसी गांव का रहने वाला है। अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार मंडल, जयराम शर्मा, बसंत कुमार, अशोक कुमार व चौकीदार श्रवण कुमार की टीम गठित की गई।