तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो जख्मी
औरंगाबाद शहर | बुधवार को एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना शहर के जसोईया मोड़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री समीप की है। जख्मी लोगों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजूराही गांव निवासी बाइक सवार राहुल कुमार व पिंटू कुमार शामिल हैं। उक्त दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर एनएच 139 स्थित एक लाइन होटल जा रहे थे। इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर से जा रहे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा उनके परिजनों को घटना की जानकारी दिया।